पटना विश्वविद्यालय एडमिशन 2021

पटना विश्वविद्यालय एडमिशन 2021 स्नातक में 12वीं के अंकों के आधार पर नामांकन होगा।

पटना विश्वविद्यालय में सत्र 2021-22 में होने वाले सभी स्नातक पाठ्यक्रमों की नामांकन प्रक्रिया को समान बना दिया गया है। स्नातक के सभी पाठ्यक्रमों में नामांकन इंटर के प्राप्तांक के आधार पर होंगे। वहीं पूर्व की तरह स्नातकोत्तर के सभी पाठ्यक्रमों में नामांकन स्नातक के प्राप्तांक के आधार पर होंगे।

पहली बार पटना विवि प्रशासन में वोकेशनल कोर्स में भी नामांकन प्रक्रिया को प्रवेश परीक्षा के आधार पर नहीं लेकर प्राप्तांक के आधार पर ही होगा। हालांकि इंटरव्यू लेने पर विचार किया जा सकता है। पटना विश्वविद्यालय में सोमवार को एकेडमिक काउंसिल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। अध्यक्षता कुलपति प्रो. गिरीश कुमार चौधरी ने की। पटना विवि में पहली बार ऑनलाइन ही मीटिंग हुई और तय एजेंडा पर चर्चा हुई। नामांकन प्रक्रिया के संबंध में कुलपति प्रो. गिरीश कुमार चौधरी ने बताया कि प्रवेश परीक्षा का आयोजन नहीं कराने का निर्णय सिर्फ मौजूदा हालात के कारण लिया गया है। प्रो. चौधरी ने बताया कि एकेडेमिक काउंसिल में इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया है और अब दो जून को इसे सिंडिकेट की बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। वहां से पारित होने के बाद इसे राजभवन में भेजा जाएगा। वहां से अनुमति मिलते ही नामांकन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

कुछ पाठ्यक्रमों के नाम में बदलाव का प्रस्ताव
ऑनलाइन एकेडमिक काउंसिल की बैठक में बीए इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन, बीएससी इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन जैसे कुछ पाठ्यक्रमों के नाम में बदलाव का भी प्रस्ताव आया, जिसे मंजूरी मिल गई। पिछले सत्र में एमए इन क्रिमिनोलॉजी के लिए आए आवेदनों को फॉर्म की फीस वापस करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गई, क्योंकि उसमें निर्धारित सीटों की संख्या के आधे आवेदन नहीं आए तो पटना विवि के नियमों के अनुसार उस कोर्स में जीरो सेशन लागू कर दिया गया। बैठक में सभी एकेडेमिक काउंसिल के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने इस फैसले की सराहना की। अब कुछ दिनों में अनुमति मिलते ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।  



Comments

Popular posts from this blog

Magadh University PG Admission Online Form 2020-22